1500 गाँव तक पहुंचेगा प्रियंका गांधी का संदेश

Mar 04 2023

1500 गाँव तक पहुंचेगा प्रियंका गांधी का संदेश
अल्पसंख्यक कांग्रेस करेगी 10 दिवसीय कार्यक्रम

India Emotions,लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ पर आयोजित हुई बैठक में विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों सहित समस्त ज़िला/शहर कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन अपनी कमेटी के सदस्यों के साथ उपस्थित रहे। अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विगत 6 माह में हुए कार्यक्रम की समीक्षा की गई साथ ही मंडलवार सभी ज़िला/शहर चेयरमैनों को भी अन्य कार्यक्रमों के लिए निर्देशित किया गया

अपने सम्बोधन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम को बधाई देते हुए कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस पूरी जिम्मेदारी के साथ प्रदेश में संगठन का काम मजबूती के साथ कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ने 2024 के चुनाव के लिए कमर कस ली है पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर जाकर भारत जोड़ो यात्रा की सफ़लता एवं उसके मूल उद्देश्य को जनता तक पहुचाने का कार्य करेंगे।

बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय जो कांग्रेस से दूर हो गया था अब पुनः कांग्रेस की तरफ वापस आ रहा है। कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए श्री सिद्दीकी ने कहा कि चुनाव नजदीक है इसके लिए ये जरूरी है कि जो भी लोग 18 साल के हो गए हैं उनका नाम निर्वाचन नामावली में सम्मिलित कराया जाए साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को जागरूक करने की दिशा में भी कार्य किया जाये।

इस अभियान के तहत ज़िला अल्पसंख्यक कमेटी रोज़ दो गांवों में बैठक कर वहाँ प्रियंका गांधी का संदेश देगी और ग्राम सभा अध्यक्ष नियुक्त करेगी. वहीं शहर कमेटी वकीलों, डॉक्टरों और शिक्षकों के बीच प्रियंका गांधी का संदेश देगी। कार्यक्रम के निर्देशन हेतु मंडल एवं जिला स्तर पर निगरानी कमेटियों का गठन किया जायेगा। यह कमेटियां अपने सुझाव प्रदेश कार्यालय को प्रेषित करेंगी।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद, किताबुल्लाह अंसारी, वसी अहमद, अख्तर मलिक, खालिद मोहम्मद खान, मसूद अहमद, साकिर हुसैन, शाहिद तौसीफ, सैय्यद मुनीर, मिस्बाहुल हक, तुफैल अहमद, प्रदेश महासचिव मोहम्मद उमैर, हुमायूं बेग, अनीस अख्तर मोदी, तौहीद नज़मी, सबीहा अंसारी, मुमताज अहमद सिद्दीकी, अशरफ अंसारी, आमिर कुरैशी, अकबर चौधरी, आरिफ आब्दी, प्रवक्ता जावेद अहमद, जिला/शहर चेयरमैन अरशद खान, आदिल गौरी, मोहम्मद युसुफ, फैज अहमद, डॉ0 नादिर सलाम, फैज अब्बासी, अफसाना बेगम, मेराजुल जफ़र सहित विभाग के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रवक्ता चौधरी सलमान कादिर द्वारा दी गई है।